- Hindi News
- बीआरसीएम कॉलेज में चल रही वर्कशाॅप का समापन
बीआरसीएम कॉलेज में चल रही वर्कशाॅप का समापन
बीआरसीएमइंजीनियरिंग कॉलेज में कंट्रोल सिस्टम विषय पर पिछले 10 दिनों से चल रही वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इसमें आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्याख्यान दिए। कार्यशाला के संयोजन नरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित हुई वर्कशाप में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
इस दौरान सभी को कंट्रोल सिस्टम विषय की बुनियादी अवधारणाओं के साथ-साथ, सिस्टम विश्लेषण एवं नियंत्रण के बारे में बताया। इसके अलावा इसके डिजाइन और कार्यान्वयन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसरों ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया और विषय की मूलभूत जानकारी एवं इसमें आने वाली कठिनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्राचार्य डाॅ. बीसी शर्मा ने समापन के मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विषय की जानकारी होना और उसको अच्छे से समझकर नई खोज करना युवा इंजीनियर का पहला काम है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर को शोध कार्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस मौके पर शैलेज खेड़ा, रजिस्ट्रार बलवान सिंह, ओपी हरलालका, मनीष खत्री, सज्जन सिंह, विक्रांत वर्मा, नवीन यादव, कपिल गुलाटी, श्यामबीर पूनिया सहित सभी विभागाध्यक्ष स्टाफ सदस्य मौजूद थे।