मार्केट एसोसिएशन ने की बैठक
बहल | ओबरामार्केट एसोसिएशन की शनिवार को ओबरा चौक पर वार्षिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता धर्मबीर ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और दुकानदारों की समस्याओं और सुझावों पर विचार विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से ठेकेदार महीपाल बड़दू को दोबारा से प्रधान चुना गया। रामपाल बैराण को उपप्रधान, बलवान नाई सह प्रधान, रघुबीर लेघां को सचिव, राजेन्द्र लाम्बा कोषाध्यक्ष, सुरेश बीडीसी, विनोद, रूपेंद्र, राजा, ब्रह्मप्रकाश, विजेंद्र हसाण, राजेश खाती को सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि मार्केट एसोसिएशन सभी दुकानदारों की समस्याओं का समाधान कराएगी। बहल और ढिगावा की मार्केट एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग किया जाएगा।