बहल| शेरला गांव में चल रही दूसरी राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार खत्म हो गई। इसमें लड़कों के फाइनल मुकाबले में गुडग़ांव ने कैथल को दो-एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसमें भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में झज्जर ने जींद को 2-0 से हराया। इसमें भी भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 36 टीमों ने भाग लिया।
रविवार को हुए मुकाबलों में गुडग़ांव ने भिवानी को, पलवल ने मेवात को, फरीदाबाद ने पानीपत को हराया। सेमीफाइनल में गुडग़ांव ने महेंद्रगढ़ को दो-एक से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कैथल ने भिवानी को दो-एक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के मैचों में भिवानी ने करनाल को, झज्जर ने गुडग़ांव को, कैथल ने पानीपत को हराया। फाइनल मुकाबले में झज्जर ने जींद को हराया।
- स्टेट लेवल वॉलीबाल प्रतियोगिता में जींद की लड़कियों ने जीता खिताबी मुकाबला।
(प्रतियोगिता के महिलाओं के फाइनल मुकाबले में भाग लेती खिलाड़ी।)