पाजू में दुग्ध स्पर्धा का आयोजन 18 से
बहल | पाजूमें 18 दिसंबर से तीन दिवसीय दूध प्रतियोगिता कराई जाएगी। पशु चिकित्सक होशियार सिंह पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 से 16 किलोग्राम दूध देने वाली भैंस के मालिक को पांच हजार रुपये, 16 से 19 किलोग्राम तक दूध देने वाली भैंस के पालकों को 10 हजार रुपये तथा 19 से 22 किलोग्राम दूध देने वाली भैंस के मालिक को 15 हजार रुपये का इनाम पशुपालन विभाग की ओर से दिए जाएंगे।