- Hindi News
- पूर्व सैनिक कष्ट निवारण समिति ने की बैठक
पूर्व सैनिक कष्ट निवारण समिति ने की बैठक
बहल | पूर्वसैनिक कष्ट निवारण समिति की बैठक रविवार को नई अनाज मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सूबेदार मेवासिंह ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों, पूर्व सेना कर्मचारियों पूर्व अधिकारियों की मांगों पर विचार विमर्श किया गया और आगे की रणनीति बनाई गई। सैनिकों की प्रमुख मांगे बहल में सीएसडी कैंटीन खोलना, इसीएच के माध्यम से एमआई रूम की स्थापना, वन रैंक वन पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र की वेरिफिकेशन बहल में होने, भूतपूर्व सैनिकों का रिजर्व कोटा बढाने, कस्बे में एसबीआई की स्थापना, सैनिक बोर्ड में कार्यरत वेलफेयर ऑफिसर महीने में दो बार कस्बे में आकर नई स्कीमों के बारे में जानकारी देने, पूर्व सैनिकों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता मिले, कस्बे में शहीद स्मारक का निर्माण और केन्द्र राज्य सरकार की स्कीमों में पूर्व सैनिकों का रिजर्व कोटा बढ़ाने आदि थी।