पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी मंडल बहल के पदाधिकारियों ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूराम श्योराण ने किया और मंडल प्रधान सूबेसिंह लाखलान, महामंत्री रामअवतार बंसल धर्मवीर पूनिया ने अभियान का मार्ग दर्शन किया।

सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा श्रमिकों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार कर रही है। सरकार की योजनाएं लोगों के लिए आर्थिक रूप से मजबूती तथा स्वच्छ पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था देने की है। क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित हों और हर हाथ को काम मिले। इस दौरान उनके साथ सतवीर फौजी, नारायण सिंह, दयाराम नम्बरदार, रामसिंह चेयरमैन, दयाकिशन शर्मा आदि थे।