पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण की वजह से आधे बचे हैं संपर्क मार्ग

अतिक्रमण की वजह से आधे बचे हैं संपर्क मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैरू | गांवोंने गुजरने वाले संपर्क मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आकर आधे अधूरे रह गए हैं। किसान सड़क तक की जगह पर इतना कब्जा कर चुके हैं कि यहां से दूसरे वाहनों को साइड देने के लिए भी जगह नहीं बची है। अब तो बहल भिवानी स्टेट हाइवे भी इस अतिक्रमण की चपेट में आकर संकरा होता जा रहा है। कुछ स्थानों पर तो सडक़ के किनारों तक इतना अतिक्रमण हो गया कि वाहनों को सडक़ के नीचे उतारने के लिए भी जगह नहीं बची। स्टेट हाइवे का यह हाल है तो संपर्क मार्गों अन्य का क्या हाल होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इस अतिक्रमण के पीछे जहां अधिकारियों की अनदेखी है वहीं किसान भी अपने लालच के चलते सडक़ तक की खाली जगह को खेत में मिलाकर उस पर खेती करने लगे हैं। हालांकि इस मार्ग से दिनभर अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन किसी को भी ये अतिक्रमण दिखाई नहीं देते। अगर इस बारे में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में अतिक्रमण की यह समस्या गम्भीर रूप ले सकती है।

ये कहते हैं अधिकारी

पीडब्लूडी के जेई चतर सिंह का कहना है कि सडक़ के साथ लगने वाली जमीन को वन विभाग देखता है। वन विभाग की ओर से यहां पर पौधे आदि लगवाए जाते हैं। अतिक्रमण का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जब इस बारे में पीडब्लूडी के एक्सईएन पीके बागड़ी से पूछा गया तो उसने बताया कि वे इस बारे में मौके पर जाकर देखेंगे। स्टेट हाइवे अन्य मार्गों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।

बहल-भिवानी स्टेट हाईवे पर किसानों द्वारा सड़क से सटा कर लगाई गई मिट्टी।