पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्रेशन के तहत हुईं 101 रजिस्ट्रियां

रजिस्ट्रेशन के तहत हुईं 101 रजिस्ट्रियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | रजिस्ट्रेशनशुरू होने से नागरिकों को जमीन की रजिस्ट्री कराने में काफी सुविधा और स्वस्थ वातावरण मिल रहा है। सरकार की यह प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्थानीय तहसील कार्यालय परिसर में अब बेवजह लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ता। मगर अब बिना किसी विलंब भ्रष्टाचार के उनका पंजीकरण संबंधी काम हो रहा है। भिवानी में डीसी साकेत कुमार ने चार फरवरी को रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया था। इसके शुरू होने के बाद अब तक यहां 101 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। भिवानी के अलावा दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां, तोशाम, सिवानी, बवानी खेड़ा, लोहारू, बहल सहित सभी तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो चुका है। नई कार्यप्रणाली के अनुसार तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए आने वाले नागरिकों को पहले टोकन दिए जा रहे हैं। प्रथम 60 टोकन तक केवल 10 रुपये प्रति टोकन शुल्क लिया जाता है। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति तत्काल रजिस्ट्री कराना चाहता है तो उसके लिए अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया है।