पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिगनाऊ के सुमेर दौड़े सबसे तेज

गिगनाऊ के सुमेर दौड़े सबसे तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरसीएमस्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में मंगलवार को तीन दिवसीय आठवीं छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ राजीव गांधी खेल परिसर में हुआ।

इसके मुख्यातिथि हरियाणा सरकार के खेल विभाग के उपनिदेशक आईपीएस लांबा और विशिष्ट अतिथि पदमश्री और अर्जुन अवार्डी लिम्बाराम और पदमश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सुनील डबास थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने की।

पहले दिन के मुकाबलों में 100 मीटर बुजुर्ग दौड़ आकर्षण का केन्द्र रही। इसमें गिगनाऊ के सुमेर सिंह प्रथम, सिंघाना के जगत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की मटका दौड़ में बीरमति बिठण पहले, बाला दूसरे और सरोज तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर महिला दौड़ में पुष्पा चिमनपुरा प्रथम, सविता कालूवाला द्वितीय और अंजू कालूवाला तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में गागड़वास की पूनम प्रथम, पूजा डोहका हरिया द्वितीय और प्रमिला काकड़ोली तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीआरसीएम शिक्षण संस्थान के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस खेल महोत्सव शुभारंभ समारोह में आरडीएनएल विद्या मंदिर, बीआरसीएम ज्ञानकुंज, विद्याग्राम तथा जीडीसी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस माैके पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गीतिका जाखड़, एशियाड रजत पदक विजेता मंजूबाला स्वामी, अासन कुमार सांगवान, डीएसओ हिसार छाजूराम गोयत के अलावा पूजा बोहरा, सोनू नरवाल, सुरेश कुमार, रणबीर, सुखबीर, नंदलाल, सुनील कुमार पैरा ओलंपियाड, हरपाल शास्त्री, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. बीसी शर्मा, जीडीसी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. एसके मिश्रा, स्कूल प्राचार्य प्रवीण मस्ता, ज्ञानकुंज के प्राचार्य गजेंद्र भोई, आरडीएनएल मुख्याध्यापिका सुनीता चौहान, मनीष खत्री, ओपी हरलालका, सोमन पूनिया, संदीप टंडन, डॉ. डीपी बूरा, डाॅ. एनपी गौड़, प्रहलाद राय चौधरी, खेल विभाग के आजाद सिंह, बस्तीराम कोच, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, भीम सिंह पूनिया, सुनीता सांगवान आदि थे।

बहल. बीआरसीएम में आठवें खेल महोत्सव का शुभारंभ करते शुभारंभ करते उपनिदेशक आईपीएस लांबा नृत्य करतीं छात्राएं।