- Hindi News
- कविता पाठ में प्रियंका ने पाया पहला स्थान
कविता पाठ में प्रियंका ने पाया पहला स्थान
राजकीयमहाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के तहत साहित्य परिषद के तत्वावधान में महाविद्यालय कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एपीजे चरखी दादरी, बंसी लाल महिला महाविद्यालय तोशाम एवं जीडीसी बहल की टीमों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान वाणिज्य परिषद द्वारा इंडियन बैंकिंग सिस्टम पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें आरके जैन एसबीआई ने विद्यार्थियों को बैंंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हरियाणवी भाषण, हरियाणवी कविता, पीढा बनाना, सांझी बनाना, बीजणा बनाना, फुलझड़ी बनाना, मै बोलूं, तूं लिख, गड़ंग एवं कह कहानी आदि हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने की प्रतियोगिताएं की गई। कविता पाठ में प्रियंका आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, इसी कॉलेज की नेहा ने दूसरा और दादरी कॉलेज की निशा ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में कण्णव राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने प्रथम, स्वाति आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय तथा नीता राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में डाॅ. रमाकांत शर्मा, डाॅ. अनिल पिंकी एवं श्वेता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंजू लोहान एवं रवि गोधू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर महाविद्यालय स्तर की रंगोली, कोलाज, पानी बचाओ पर पोस्टर मेकिंग एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय परर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को हुए कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ज्ञानेन्द्र सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उप प्राचार्या मंजू शर्मा, कार्यक्रम की कन्वीनर राजकुमारी, डाॅ. कौशल सांघी, डाॅ. सतबीर सिंह, मंजू गौत्तम, अंजू लोहान, सुशीला शर्मा, डाॅ. एवी शर्मा, डाॅ. मुकेश चहल, सुनीता महता, प्रवेश कुमारी, डाॅ. पारीसा, जगबीर सिंह मान, डाॅ. रणधीर सुहाग, रणधीर सिंह समोता, सुनीता खरब, राकेश एवं वीएस फौगाट आदि थे।