पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ पर शिक्षक को पीटा, गाड़ी तोड़ी

छेड़छाड़ पर शिक्षक को पीटा, गाड़ी तोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी. बहल. गांव सुधीवास के माध्यमिक स्कूल के एक अध्यापक ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने छात्रा के परिजनों के साथ स्कूल पहुंच कर जोरदार हंगामा किया और आरोपित अध्यापक की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
ग्रामीणों ने मामले की जांच करने और आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल पर भी ताला जड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल में पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को भी खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। अभी तक पुलिस ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

घटना शुक्रवार की है। गांव सुधीवास के स्कूल में पढ़ने गई छात्रा से अध्यापक ने छेड़छाड़ कर दी। यह बात घर पहुंचने पर छात्रा ने शाम को अपने परिजनों को बताई। इस बात को लेकर शनिवार को उस छात्रा के परिजन मामले की जानकारी लेने स्कूल पहुंचे तो अध्यापक ने इस मामले में आनाकानी की।
इस पर छात्रा के परिजनों और अन्य लोगों ने उस अध्यापक के साथ हाथापाई करनी शुरू कर हंगामा कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर किसी तरह मामले को शांत करते हुए छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले अध्यापक को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर स्कूल को ताला लगा दिया और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए उस अध्यापक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
इस काम में गांव की महिलाओं ने भी ग्रामीणों का सहयोग दिया। इस बारे में थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने बताया कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। इसलिए उन्होंने उस अध्यापक को जांच के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि अगर जांच के दौरान छात्रा के साथ अध्यापक की छेड़छाड़ का मामला सामने आया तो वे उस अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लेंगे।