- Hindi News
- िढगावा में पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करने आएंगे शाह
िढगावा में पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करने आएंगे शाह
भारतीयजनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को ढिगावा मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे हलके के लोगों को भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। यह जानकारी लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने शनिवार को दी। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के तहत अमित शाह की प्रदेश में यह पहली जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि लोहारू का चुनाव प्रदेश में बदलाव का परिचायक साबित होगा। लोहारू की जनता भाजपा के पक्ष में बड़ा जनमत देने जा रही है जो प्रदेश में रिकॉर्ड कायम करेगा। इस दौरान उनके साथ मंडल प्रधान सूबे सिंह, रामअवतार बंसल, धर्मबीर पूनिया, नत्थूराम श्योराण, दिनेश महमियां, सुनील सिरसी, राजेश सुरपुरिया, सोमबीर पाजू आदि थे।
बहल। पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल।