पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय विज्ञान निबंध स्पर्धा में भावना प्रथम रही

जिलास्तरीय विज्ञान निबंध स्पर्धा में भावना प्रथम रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणासरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेख स्पर्धा हुई। इसमें राजकीय कॉलेज भिवानी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी, आदर्श कॉलेज भिवानी, वैश्य कॉलेज भिवानी, जीडीसी कॉलेज बहल, जनता कॉलेज दादरी, बीएलजे कॉलेज तोशाम टीआईटी कॉलेज भिवानी की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। प्रोफेसर जगबीर मान ने बताया कि स्पर्धा में जो विद्यार्थी पहले 10 स्थान प्राप्त करेंगे वो राज्य स्तरीय स्पर्धा में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में निर्णायक मंडल की भूमिका सेवा निवृत प्रोफेसर राजेंद्र सिवाच, प्रोफेसर शशिबाला टीआईटी के प्रोफेसर अनिल सचदेवा ने निभाई। प्रोफेसर जगबीर मान ने बताया कि स्पर्धा में पहला स्थान वैश्य कॉलेज की छात्रा भावना परमार ने, दूसरा स्थान जनता कॉलेज की छात्रा रितु ने तीसरा स्थान आदर्श कॉलेज की छात्रा पूजा ग्रेवाल ने प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. कौशल सांघी, डॉ. पारीशा प्रवेश मौजूद थे।