पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शारीरिक शिक्षक संघ के खंड चुनाव 30 से

जिला शारीरिक शिक्षक संघ के खंड चुनाव 30 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | सेठकिरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में शनिवार दोपहर को शारीरिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव वीरेंद्र घणघस ने की। बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 सितंबर से सभी दस खंडों की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चुनाव कराया जाएगा। वीरेंद्र घणघस ने खंड कार्यकारिणी चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को तोशाम, सिवानी, बहल, कैरू ब्लाक के चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। एक अक्टूबर को लोहारू, बाढड़ा, दादरी, बौंद ब्लाक के चुनाव होंगे। 2 अक्टूबर को भिवानी बवानीखेड़ा ब्लाक के चुनाव कराए जाएंगे। खंड कार्यकारिणी चुनावों में शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश ढांडा पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। बैठक में बलवान सिंह, सुरेंद्र सरल, फूलन देवी, मांगेराम, राजकुमार कलकल, जरनैल सिंह, अजमेर सिंह, दीपक शर्मा, मोतीलाल जांगड़ा, अजीत सिंह नागल, अनिल सांगवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।