- Hindi News
- सहकारी बैंक में लगाया वित्तीय समावेशन शिविर
सहकारी बैंक में लगाया वित्तीय समावेशन शिविर
बहल | नाबार्डके सहयोग से कस्बे में केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रांगण में एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर लगाया गया। इसमें उपस्थित किसानों, ग्रामीणों उपभोक्ताओं को बैंक की योजनाओं ऋण संबंधी तथा बैंकों से लेने देन के तौर तरीकों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीडीएम नाबार्ड वीबी नेगी और अध्यक्षता बैंक के मुख्य प्रबंधक गजराज जोगपाल ने की। नेगी ने कहा कि इस आर्थिक युग में बचत करना विकास की धुरी है। बैंक हर जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देकर उसके जीवन उत्थान में योगदान देता है और ऐसे में उपभोक्ता को चाहिए कि वो व्यावहारिक होकर बैंक के साथ अपना लेन-देन सही रखें। इस मौके शाखा प्रबंधक रमेश कुमार पूनिया, पैक्स प्रबंधक जगत सिंह, बी आरएचडी ट्रस्ट के परियोजना लीडर सोमन पूनिया, सुरेश आदि थे।
बहल। पैक्स प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित करते नाबार्ड के डीडीएम वीबी नेगी।