पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ब्लाक मंडल ने की बैठक

भाजपा ब्लाक मंडल ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल| भाजपाके ब्लाक मंडल की बैठक शुक्रवार को कस्बे में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान सूबेसिंह लाखलाण ने की। बैठक में महा सदस्यता अभियान के बारे में रणनीति बनाई और ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न मांगों का सीएम के नाम मांग पत्र बनाकर भेजा गया। इस पत्र में निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने की मांग की। सादुलपुर से वाया बहल और तोशाम भिवानी को रेल लाइन से जोड़ा जाए। कस्बे को उपमंडल का दर्जा दिया जाए। कस्बे से बिधवान तक का रोड नया बनाया जाए। जयपुर से हिसार वाया पिलानी की दो बसें चलाई जाएं। कस्बे में सीएसडी कैंटीन खोली जाए। बैठक में सरपंच सदी देवी, धर्मबीर पूनिया, नत्थूराम श्योराण, विनोद पाजू, हनुमान, प्रवीण महला, रामसिंह, सतबीर, रामचन्द्र, हवासिंह, विजय, दयाकिशन, मनोज, रामकिशन, पवन, गंगाबिशन आदि थे।