- Hindi News
- हजकां की टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष
हजकां की टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष
बहल | हजकांकी टिकट वितरण में हुई उपेक्षा को लेकर क्षेत्र के हजकां कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई का बस स्टैंड पर पुतला फूंका। इससे पहले लोगों ने कस्बे के मुख्य बाजारों से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसके पुतले की शवयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। दल बदल कर आए प्रत्याशी को टिकट देने पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान मेहनती कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वक्ताओं ने हजकां प्रत्याशी को नकारते हुए कहा कि जो व्यक्ति दिन रात पार्टी की नीतियों का डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार कर रहे थे उनको टिकट देकर कुलदीप बिश्नोई ने विश्वासघात किया है। प्रदर्शन करने वालों में राजेराम सरपंच कुड़ल, नवीन, बलवान शर्मा, पवन पातवान, विजय, महाबीर सुरपुरा, जगदीश बिधनोई, कृष्ण शर्मा, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश बहल, श्रीकांत शर्मा, नीरज शर्मा शामिल थे।