पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीआरसीएम के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

बीआरसीएम के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | बिट्सपिलानी में हुई सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बीआरसीएम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 पदकों पर कब्जा किया। इसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह जानकारी प्राचार्य डाॅ. बीसी शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बिट्स पिलानी में बीओएसएम 2014 के नाम से आयोजित खेल प्रतियोगिता में कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। बीआरसीएम की वालीबाल की टीम ने जेकेएलयू जयपुर को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीआरसीएम के दीप्ति वन ने सर्वश्रेष्ठ बाडी बिल्डर का खिताब हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज में लौटने पर स्वागत किया गया। कॉलेज निदेशक डाॅ. एसके सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इससे शारीरिक मानसिक विकास तो होता ही है साथ में भाईचारे अपनत्व की भावना पैदा होती है। प्राचार्य डाॅ. बीसी शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर उनको सभी जरूरी मंच प्रदान करता है। उन्होंने खेल निदेशक आजाद सिंह को बधाई दी। इस मौके पर रजिस्ट्रार बलवान सिंह, ओपी हरलाल, मनीष खत्री, विवेक कुमार, विनोद कुमार, जयप्रकाश आदि थे।

बिट्स पिलानी में खेल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी दीप्तिवन को ट्राफी देते प्राचार्य डा. बीसी शर्मा।