पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान पुिलस के कर्मचारी के घर चोरी

राजस्थान पुिलस के कर्मचारी के घर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | राजस्थानपुलिस में नियुक्त एक कर्मी के बंद मकान से किसी ने रात के समय हजारों का सामान चुरा लिया। इस बारे में उस पुलिसकर्मी की प|ी ने बहल पुलिस को शिकायत दी है। इस बारे में पातवान निवासी राजस्थान पुलिस में नियुक्त सुखबीर की प|ी मनीषा ने बताया कि वह अपने पति के साथ बीकानेर में रहती है। रविवार की रात को उनके बंद मकान के तीन कमरों के किवाड़ तोड़कर अज्ञात लोगों ने घरेलू सामान सहित उसके गहने भी चुरा लिए। उसने बताया कि इस समय इस मकान में उनके ससुर रहते थे। मगर पिछले कुछ समय से बीमारी के कारण बीकानेर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए लोगों ने उनके सामान फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, जमीनी कागज सोने के गहने चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद क्राइम आफ सीन टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाने का आश्वासन दिया है।

गांव पातवान में चाेरी की घटना के बाद बिखरे सामान को दिखाती मनीषा।