- Hindi News
- बहल में तीन से चार घंटे रहेगी बिजली सप्लाई बाधित
बहल में तीन से चार घंटे रहेगी बिजली सप्लाई बाधित
बहल | कस्बेके पिलानी रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन की वार्षिक मरम्मत के चलते बहल क्षेत्र के सभी 22 सप्लाई फीडरों पर मंगलवार को करीब तीन से चार घंटे बाधित रहेंगे। यह जानकारी सब स्टेशन के प्रभारी जेई धर्मबीर ने दी। उन्होंने बताया कि बहल ईशरवाल 132 केवी आपूर्ति की सप्लाई लाइन के मरम्मत कार्य को लेकर बहल सब स्टेशन के सभी कृषि, पेय नलकूप घरेलू ग्रामीण अर्धशहरी 22 फीडरों पर सुबह 11 बजे से बाद दोपहर दो बजे तक अनुमानित बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।