पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में बांटा जाएगा 45 हजार क्विंटल गेहूं

जिले में बांटा जाएगा 45 हजार क्विंटल गेहूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | खाद्यएवं पूर्ति विभाग द्वारा जिले में जनवरी के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं अंत्योदय अन्न योजना के तहत 45 हजार क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। डीसी डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा अंत्योदय अन्न योजना के तहत 6080 क्विंटल गेहूं तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 38920 क्विंटल गेहूं उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत उपभोक्ताओं को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाएगा। विभाग ने गेहूं के वितरण का काम सुचारू ढंग से करने के लिए जिले में 11 केन्द्र बनाए हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहत भिवानी केन्द्र पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1931 क्विंटल गेहूं तथा शहरी क्षेत्र के 850 क्विंटल गेहूं वितरण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जुई में 106 क्विंटल, बवानी खेड़ा में 1095 क्विंटल, तोशाम में 732 क्विंटल, चरखी दादरी में 460 क्विंटल, ढिगावा में 89 क्विंटल, बाढड़़ा में 262 क्विंटल तथा लोहारू में 55 क्विंटल गेहूं उपभोक्ताओं को वितरण करने के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा बहल में 126 क्विंटल, बौंदकलां में 114 क्विंटल तथा सिवानी केन्द्र पर वितरण के 260 क्विंटल गेहूं भेजा जाएगा।