- Hindi News
- किसानों ने उप तहसीलदार को खरी खोटी सुनाई, धरना दिया
किसानों ने उप तहसीलदार को खरी-खोटी सुनाई, धरना दिया
लोहारूमें सोमवार को यूरिया नहीं मिलने के चलते किसानों ने शहर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों का आरोप था कि सरकार किसानों को यूरिया मुहैया नहीं कराकर आंदोलन को मजबूर कर रही है।
प्राइवेट दुकानों पर अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी हो रही है तथा किसानों को प्रति बैग 100 से 150 रुपये अधिक में खाद मिल रही है। किसानों का आरोप था कि यूरिया को लोहारू के रास्ते राजस्थान में बेचा जा रहा है। जब तक किसानों को उचित मात्रा में यूरिया मुहैया नहीं कराई जाएगी किसान धरना नहीं हटाएंगे। उप तहसीलदार जगपालसिंह गोदारा किसानों के बीच पहुंचे ताे किसानों ने उनको खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की तथा मंगलवार दोपहर 12 बजे से पहले खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद किसानों ने धरना हटाने से इंकार कर दिया।
सोमवार सुबह ही अनाज मंडी में किसानों को खाद नहीं मिली तो किसान लाल बहादुर शास्त्री पार्क में किसान सभा के प्रधान मास्टर रामसिंह बिसलवास की अध्यक्षता में एकत्रित हो गए। किसानों का कहना था कि जब वे खाद लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे तो उनको बताया गया कि सिर्फ 400 बैग ही स्टॉक में आए हैं। वहीं खाद लेने के लिए करीबन 800 किसान पहुंचे हुए थे। इसके साथ ही बताया गया कि तीन चार दिन में खाद आने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद किसानों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। किसानों ने वहां खाद नहीं बांटने देने का निर्णय लिया तथा सभी किसान पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद किसानों ने शहर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि उनकी गेहूं की फसलों में कोर के पानी देने का समय निकला जा रहा है तथा उनको खाद नहीं मिल रही। कई किसान बिना खाद के ही पानी देने को मजबूर हो रहे हैं।
किसानों ने 2014 की खरीफ की बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी में लापरवाही पटवारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं आवारा पशुओं को सरकार द्वारा योजना बनाकर नियंत्रण करने बारे, ढाणियों में सिटी फीडर की बिजली मुहैया कराने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने, घरेलू बिजली के बढ़े हुए बिल वापस लेने संबंधी मांगों पर विचार किया गया। इसके बाद उप तहसीलदार किसानों को मनाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने निजी दुकानों पर खाद सरकारी