- Hindi News
- बारात में आए दो युवकों महिला से मारपीट कर नकदी और गहने छीने
बारात में आए दो युवकों महिला से मारपीट कर नकदी और गहने छीने
रविवारशाम गांव कलियाणा में आई बारात के दो युवक एक महिला के साथ गंाव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर गहने छीन लिए।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राजवंती ने बताया कि वह रविवार को अपने मामा के लड़के रणजीत हमायुपुर निवासी की बारात में गांव कलियाणा आई हुई थी। शाम करीब साढ़े 9 बजे वह ढुकाव के लिए रवाना हुए और डीजे पर नाचने लग गए। इस दौरान कलियाणा निवासी कुछ शरारती युवकों ने राजवंती के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। यह देख बारात में आए सुरेंद्र विजय ने युवकों का विराेध कर दिया। इसी बात को लेकर उक्त युवक सुरेंद्र विजय को बहला कर एकांत में ले गए जहां उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने राजवंती की सोने की चेन, सोने की अंगूठी पांच हजार नगद छीन लिए। जिसके बाद करीब एक दर्जन युवकों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिस समय राजवंती उनके परिजन पहुंचे हमलावर उन्हें देख मौके से फरार हो गए।