- Hindi News
- बीआरसीएम के 8 विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट में चयनित
बीआरसीएम के 8 विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट में चयनित
बीआरसीएमइंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट अभियान के तहत बुधवार को आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मेंटेक टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों ने कॉलेज के विद्यार्थियों का विभिन्न चरणों में परीक्षा का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. बीसी शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के विभिन्न विभागों के करीब 78 विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम चरण अभिक्षमता और दूसरे चरण तकनीकी परीक्षण में 15 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके बाद फाइनल चरण एचआर में कॉलेज के साकेत, कनिका, नेहा, राधिका, चिराग, श्रुति, सुदीक्षा आदि का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि डाटा सेन्टर मैनेजमेंट मैनफ्रेम आउटसोर्सिंग और आईटी स्टाफिंग के क्षेत्र में कार्यरत मेंटेक टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कम्पनी के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, रजिस्ट्रार बलवान सिहं, ओपी हरलालका, मनीष खत्री और सभी विभागाध्यक्षों ने बधाई दी है।