- Hindi News
- ओबरा में एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर लगाया
ओबरा में एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर लगाया
नाबार्डके सहयोग से गांव ओबरा में दी भिवानी केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रांगण में एक दिवसीय वित्तीय समावेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीडीएम नाबार्ड विद्वान भगत नेगी और अध्यक्षता बैंक के मुख्य प्रबंधक गजराज जोगपाल ने की। इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए वीबी नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी प्राप्त करने के लिए बैंक से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को बचत की आदत डालनी चाहिए ताकि आर्थिक संकट के समय हमें परेशान होना पड़े। उन्होंने सब्सिडी वाली अनेक योजनाओं पर विस्तार से ग्रामीणों को बताया। गजराज जोगपाल ने अपने संबोधन में कहा कि छोटी-छोटी बचत कर देश के आर्थिक विकास में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इससे आम आदमी को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी अपना बैंक खाता खुलवाएं। इस अवसर शाखा प्रबंधक महीपाल, बीआरएचडी ट्रस्ट के परियोजना लीडर सोमन पूनियां, सुरेश लाखलाण, राम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।