- Hindi News
- बीआरसीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शाम ए रुख्सत कार्यक्रम
बीआरसीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शाम-ए-रुख्सत कार्यक्रम
बीआरसीएमइंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को शाम-ए-रुख्सत नामक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीसी शर्मा थे।
विद्यार्थियों संबोधित करते हुए डा. शर्मा ने कहा कि यहां पर जो सीखा है उसे अपने व्यावहारिक जीवन में सफलतापूर्वक लागू कर कॉलेज का नाम रोशन करें। इसके अलावा अपने कार्यक्षेत्र पर एकाग्रता के साथ काम करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। इसके बाद मिस्टर बीआरसीएम मिस बीआरसीएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिविल विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र पुष्पेंद्र को मिस बीआरसीएम और कम्प्यूटर विभाग की नेहा शेखावत को मिस बीआरसीएम चुना गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भूपेन्द्र सिंह ने पाश्चात्य शैली पर आधारित हिप-होप नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कोमल और सचिन ने युगल नृत्य किया। इसके बाद कम्प्यूटर विभाग के विद्यार्थियों ने हास्य आधारित नृत्य की जोरदार प्रस्तुतियां दी और द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी लोकनृत्य पेश किया।
इस अवसर पर जीडीसी प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा, रजिस्ट्रार बलवान सिंह, ओपी हरलालका, मनीष खत्री, सुमन लता बिष्ट, सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य विद्यार्थी मौजूद थे। विद्यार्थी भूपेन्द्र, कासिफ, शालिनी, बीना, राहुल, प्रीति, योगेश, विकास श्योराण, पंकज ने सुमनलता बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया।
बहल। बीआरसीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में विदाई समारोह में डांस करते विद्यार्थी।