पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना डिग्री 7 साल से कर रहा दांतों का इलाज, विभाग ने पुलिस से की शिकायत

बिना डिग्री 7 साल से कर रहा दांतों का इलाज, विभाग ने पुलिस से की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहलकस्बे में एक व्यक्ति पिछले सात साल से बिना किसी डिग्री के दांतों का इलाज कर रहा है। इस तरह का काम कर वह लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। इसलिए इस बारे में पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे। यह सिफारिश स्वास्थ्य विभाग ने बहल थाना पुलिस को एक शिकायत पत्र देते हुए की है।

इस बारे में पिछले साल एक शिकायत भिवानी के सीएमओ कार्यालय में आई थी। उसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि बहल कस्बे में एक व्यक्ति पिछले सात साल से लोगों के दांतों का इलाज कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त डॉक्टर अपने उपकरणों को भी अच्छे तरीके से साफ नहीं करता। इसलिए उक्त व्यक्ति के पास आने वाले मरीजों में एड्स जैसी गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है।

दांतोंके बड़े-बड़े डॉक्टर मेरे आगे कुछ नहीं

शिकायतकर्ताने बताया कि उक्त डॉक्टर के पास दांतों का इलाज करने की कोई डिग्री नहीं। इसके बावजूद जब उनके सामने दांतों के किसी अच्छे डॉक्टर का नाम लिया जाता है तो वह कहता है कि वह डॉक्टर उसके सामने कुछ नहीं। जबकि उक्त व्यक्ति लोगों से दांतों के इलाज की एवज में मनमाने रेट वसूल रहा है।

तीन डाक्टरों की टीम गठित की

उक्तशिकायत के आधार पर सीएमओ ने इस मामले में लोहारू सिविल अस्पताल में कार्यरत दंत सर्जन डॉ. सुधीर, भिवानी से डॉक्टर रामनिवास और डॉ. संदीप की एक टीम का गठन किया। उक्त टीम ने जब बहल में उक्त क्लिनिक का दौरा किया तो उन्होंने उक्त व्यक्ति के दस्तावेज चेक किए। मगर उनके पास दांतों के इलाज की कोई डिग्री नहीं मिली, लेकिन वह लोगों के दांतों का इलाज कर रहा था। इसलिए विभागीय टीम ने उक्त व्यक्ति द्वारा किए जा रहे इस काम को लोगों की सेहत से खिलवाड़ मानते हुए इस बारे में मंगलवार को बहल के थाना प्रभारी को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में डॉक्टर सुधीर ने कहा है कि पुलिस उक्त क्लिनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

खबरें और भी हैं...