सीएम से मिलने पैदल जत्था बहल रवाना
लोहारू | नगरएवं आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए लोहारू क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बहल के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। इस पैदल जत्थे में अधिकांश वे स्वयं सेवक हैं जिन्होंने आरएसएस की आईटीसी और ओटीसी आदि से प्रशिक्षित हैं और मुख्यमंत्री के साथ लोहारू की शाखा में खेल चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी जनहित की समस्याएं नहीं सुलझने के कारण आखिरकार ये लोग बहल रैली के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं।