पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी ने रैली स्थल का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

डीसी ने रैली स्थल का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 11 फरवरी को होने वाली लोहारू विकास यात्रा रैली की तैयारियों का जायजा डीसी पंकज कुमार ने बुधवार को रैली स्थल का दौरा कर लिया। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले आमजन को कोई दिक्कत हो। इसके लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है कि रैली स्थल पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। रैली से पहले स्थल पर अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल को अलग अलग सेक्टरों में बांटा गया है। ताकि उनमें महिलाएं एवं पुरुष जनप्रतिनिधि आसानी से बैठ सकें। इसके अतिरिक्त रैली स्थल पर अलग से सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। मुख्य मंच के अलावा विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। रैली के आयोजक भाजपा नेता जेपी दलाल भी स्वयं रैली स्थल पर मौजूद रह कर आवश्यक प्रबंधों का विस्तार से जायजा ले रहे थे। लोहारू विकास यात्रा रैली में आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था यातायात के लिए अलग से खड़ा करने का प्रबंधक किया गया है। लोहारू क्षेत्र से आने वाले वाहनों को रैली के सामने खाली पड़े मैदान में खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा भिवानी तोशाम रोड़ से आने वाले वाहनों को सरकारी स्कूल के मैदान तथा खंड कार्यालय के साथ लगते खाली मैदान में खड़ा किया जाएगा। इसी प्रकार सिवानी रोड़ से आने वाले वाहनों के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। ताकि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार परेशानी का सामना करना पड़े। डीसी ने बीआरसीएम शिक्षण संस्थानों का भी दौरा किया और मुख्यमंत्री अन्य वीआईपी के लिए आवश्यक प्रबंधों बारे जानकारी ली।

डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे तथा लोहारू विकास यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी मनोज शर्मा, रैली के आयोजक जेपी दलाल, डीएसपी राजबीर, डीएसपी सीआईडी हिसार रेंज वीरेंद्र सिंह श्योराण, अशोक बख्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका खन्ना आदि थे।

खबरें और भी हैं...