पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से मिलने देने पर कांग्रेिसयों ने रोष जताया

सीएम से मिलने देने पर कांग्रेिसयों ने रोष जताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसकार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा मिलने का समय देने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। कांग्रेस महासचिव रामप्रताप शर्मा ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा वे डीसी से मिलने का समय लेकर बीआरसीएम में बने हेलीपेड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मांगपत्र देने गए थे। जबकि डीसी ने समय देने के बावजूद भी मुख्यमंत्री से नहीं मिलवाया।

उन्होंने कहा कि भिवानी के लिए मंजूर किये गए चौधरी बंसीलाल मेडिकल कॉलेज और चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में दादरी रोड पर नगर परिषद की जमीन पर बनवाने के लिए मांगपत्र देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोनों को भिवानी से दस किलोमीटर प्रेम नगर में बनवाने का काम कर रही है। भिवानी नगर व्यापार मंडल भिवानी के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर दादरी रोड पर नगर परिषद की खाली जमीन पर बनवाने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...