बूढ़ों की दौड़ में सुमेर ने दिखाया दम
बहल कस्बे के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल नर्सरी और जिम की स्थापना होगी
भास्करन्यूज | बहल
बीआरसीएमस्पोर्ट्स सोसायटी, बहल का तीन दिवसीय नवम छोगमल चौधरी ग्रामीण खेल महोत्सव शुक्रवार को आरंभ हुआ। शुभारंभ पर बूढ़ों की दौड़ की दौड़ के साथ महिलाओं की मटका दौड़ आकर्षण का केंद्र रहीं।
बूढ़ों की दौड़ प्रतियोगिता में गिगनाऊ के सुमेर सिंह प्रथम, सिंघाना के जगत सिंह द्वितीय, और गागड़वास के ईश्वर सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला मटका दौड़ में बिठ्ठण की बीरमती प्रथम, राजबाला द्वितीय, सरोज तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर सरपंच दौड़ में पातवान के सरपंच बलवान ने प्रथम तथा सुरपुरा के सरपंच रामनिवास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में रामबिलास राजगढ़ पहले, संदीप रानीला दूसरे और धर्मेंद्र गोठड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर मुख्यातिथि खेल महानिदेशक जगदीप सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल नर्सरी और जिम की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में खेल संभावनाओं को निखारने के लिए खेल मंत्रालय का बजट चार गुणा किया जा रहा है ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को सभी तरह के खेलों में महारत हासिल करने में कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों को संवारने के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं को लागू कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन एचके चौधरी ने की और विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक छाजुराम गोयत थे। इसके अलावा अखिल कुमार, सुनील डबास, कप्तान आसन कुमार सांगवान, सुरेश कुमार (कबड्डी), कप्तान रणबीर, सुखबीर (कबड्डी), नंदलाल (बास्केटबाल), डीएसआे भिवानी विशेष तौर पर मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक छाजुराम गोयत ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर सजग है। संस्थान के चेयरमैन एचके चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल जरूरी है और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए बीआरसीएम स्पोर्ट्स सोसाइटी प्रतिवर्ष छोगमल चौधरी खेल महोत्सव का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी उज्ज्वल भविष्य है और प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, एशियाड राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए बढ़िया खेल नीति बनाई है। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने आगंतुक अतिथियों के जीवन का परिचय करवाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद आरडीएनएल, बीआरसीएम ज्ञानकुंज, विद्या ग्राम, जीडीसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर चेयरमैन धर्मप|ी उर्मिला चौधरी, जीडीसी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. बीसी शर्मा, डॉ. एसके मिश्रा, प्रवीण मस्ता, राजेश झाझड़िया, रेखा सिंह, मनीष खत्री, ओपी हरलालका, सोमन पूनियां, कोच विनोद कुमार, राकेश डीपीई, आजाद सिंह, अनूप कुमार, रवि बांगड़वा, बिमला, डॉ. अजय श्योराण मौजूद थे।
स्पर्धा का शुभारंभ करते खेल महानिदेशक जगदीप सिंह। साथ हैं चेयरमैन एचके चौधरी, डॉ. एसके सिन्हा अन्य।
बहल। नवम छोगमल चौधरी खेल महोत्सव के दौरान बूढ़ों की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।