बैठक को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
लोहारू | बहलके ब्रह्मदत्त मैमोरियल हाल में 28 फरवरी को लोहारू, बहल तथा सिवानी खंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता सीएलपी लीडर किरण चौधरी करेगी। बैठक के लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लोहारू शहर सहित अनेक गांवों में संपर्क अभियान चलाया कांग्रेस के बहल ब्लॉक प्रधान सतबीर सिरसी, सुशील कासनी, पवन गोकलपुरा, बलबीर रणवां, संजय हरियावास सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर 28 फरवरी को बहल में होने वाली हलका स्तरीय बैठक का निमंत्रण दिया।