27 फरवरी को होगी सीएम की रैली
चरखी दादरी | मुख्यमंत्रीमनोहरलाल खट्टर ने 27 फरवरी को चरखी दादरी में रैली करने का समय दे दिया है। इसके चलते 11 फरवरी को बहल रैली में दादरी के लघु सचिवालय दो पीएचसी भवनों का उद्घाटन रोक दिया गया। दादरी रैली का समय मिलने से लोगों की उम्मीदें जिले की घोषणा होने की भी बंध गई हैं। वहीं प्रशासन ने सीएम रैली को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
इस माह उपमंडल के लोगों को सरकार से काफी कुछ तोहफे मिल सकते हैं। क्योंकि सीएम मनोहर लाल खट्टर भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार 27 फरवरी को दादरी रैली करने रहे हैं। यहीं आकर सीएम साढ़े दस करोड़ की लागत से बने लघु सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही संतोखपुरा बलकरा पीएचसी भवनों का भी उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके साथ सीएम कई अहम विकासकारी योजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते हैं। एसडीएम ने रैली को लेकर सोमवार को सभी अधिकारियों से बैठक करेंगे। जिसमें जो प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं उन्हें 27 फरवरी से पहले पूरा करवाने पर जोर दिया जाएगा।