पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम से नहीं मिल पाने से खफा किसान धरना देंगे

सीएम से नहीं मिल पाने से खफा किसान धरना देंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारूहलके के किसानों की गुरुवार को बहल रैली में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कोई बात नहीं सुनने से खफा किसानों ने शुक्रवार को लोहारू बैठक आयोजित की। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने उनको 29 फरवरी तक नहीं बुलाया तो सीएम के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। लोहारू हलके के किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 18 फरवरी से सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

बहल में सीएम से मिलने के लिए गए भाकियू के जिलाध्यक्ष मेवा सिंह आर्य, लोहारू प्रधान धर्मपाल बारवास, ढिगावा जोन प्रधान आजाद सिंह भूंगला, दयानंद नेहरा, कमल सिंह दमकौरा तथा भूप सिंह कारी को सीएम से मिलने के लिए हैलीपैड पर बुलाया गया था। छह किसानों का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के किसानों की अनेक मांगों का ज्ञापन लेकर हेलीपेड पहुंचा तो उनको बेरीकेड्स में खड़ा कर दिया गया। किसानों ने बताया कि बिजली, नहरी पानी, बेसहारा पशुओं के प्रबंध, बर्बाद फसलों के मुआवजे, केसीसी की राशि में बढ़ोतरी, नए नलकूप कनेक्शनों सहित 12 सूत्री मांगों के लिए वे मिलने गए थे। करीबन छह किलोमीटर दूर वे पैदल चलकर पहुंचे परंतु सीएम ने उनकी कोई बात ही नहीं सुनी। सीएम के ना मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया है। आर्य ने कहा कि आज के युग में जब जनता का राज है तथा जनता ही अपना राजा चुनती है ऐसे में कुछ राजनेताओं एवं अधिकारियों की गलत सलाह के चलते मुख्यमंत्री ने भाकियू नेताओं तथा किसानों को मिलने तक का समय नहीं देना किसान संगठनों के लिए बेहद दर्द भरी बात है।

बैठक में बोलते हुए किसान नेता मेवा सिंह आर्य ने कहा कि अब समय गया है जब किसान अपनी जायज बात मनवाने के लिए स्वयं ही कठोर निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में अब 29 फरवरी तक भाकियू के पदाधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई ठोस आश्वासन नही मिलता है तो फिर किसान 29 फरवरी को ही लोहारू की धरती पर कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सूखे के मुआवजे की मांग को लेकर 18 फरवरी से लोहारू लघु सचिवालय परिसर में भाकियू के नेतृत्व में किसान अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत करेंगे।

खबरें और भी हैं...