पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की गुजरात भूमि घोटाले की जांच की मांग, ज्ञापन दिया

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने की गुजरात भूमि घोटाले की जांच की मांग, ज्ञापन दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दादरी जिला अध्यक्ष रिंपी फौगाट महेश गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर गुजरात में हुए भूमि घोटाले की जांच की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि आरटीआई से पता चला कि 2011 में गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उस वक्त की राजस्व मंत्री और वर्तमान में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार जयेश पटेल की कंपनी को सरकारी वन क्षेत्र की 250 एकड़ जमीन 15 करोड़ रुपये में अलॉट की थी। इतना ही नहीं बाद में सरकार के द्वारा वह सीएलयू में बदल दी गई, जिससे उसकी कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये हो गई। पार्टी ने जमीन घोटाले की जांच एसआईटी से करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयपाल सिंह, सुमेर सांगवान, सुशील कुमार, सुरभि श्रीवास्तव, भागमल फौजी, अनूप कादयान, एडवोकेट मुकेश भारद्वाज, आरती शर्मा, अनिल मतानी, करतार सिंह बहल, संदीप कुमार, सोमबीर लोहारू, करण सिंह बहल, कल्याण सिंह शेखावत, ओमप्रकाश श्योराण, रणसिंह श्योराण आदि उपस्थित रहे।

लोहारू। गुजरात में भूमि घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के लिपिक को ज्ञापन देते जयपाल सिंह, सुमेर सांगवान, सुशील कुमार सुरभि श्रीवास्तव आदि।

खबरें और भी हैं...