सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक
बहल | सर्वकर्मचारी संघ की बहल इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर अनिल प्रधान ने की और स्टेज संचालन वरिष्ठ उपप्रधान गुलाबचंद शर्मा ने किया। इस बैठक में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विचार किया गया। अपने संबोधन में प्रधान अनिल ने कहा कि मनुष्य को संकट की घड़ी में एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सदस्यों की एक टीम बनाई गई जो चंदा एकत्र करेगी। जगदीश झांझडिय़ा ने कहा कि विपत्ति के समय सहायता करना मानव का परम धर्म है। इस अवसर पर सचिव सुरेश, सतबीर सांगवान, मंजीत, संजय, जसबीर, सज्जन सिंह, राजेश, राजेश राहड़, सुमित्रा, रामप्यारी, भतेरी, रितु देवी, धनपति आदि मौजूद थे।