सीएम को मिलकर समस्याएं बताएंगे किसान
उपमंडलके गावों के किसानों की पंचायत पहाड़ी के नवनिर्वाचित सरपंच सेतुराम की अध्यक्षता में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क में की गई। पंचायत में किसानों की नहरी पानी, खरीफ की बर्बाद फसलों के मुआवजे, आवारा पशुओं की रोकथाम सहित अनेक समस्याओं के बारे में विचार किया गया तथा एसडीएम के नाम रीडर को एक ज्ञापन सौंपा है।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करवाई जाए ताकि किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके। किसानों का कहना था कि प्रशासन द्वारा बेसहारा पशुओं की रोकथाम नहीं की जा रही है जिसके कारण उनकी फसलें खराब हो रही है। किसानों ने कहा कि मुआवजे, बेसहारा पशुओं के संरक्षण, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने, नहरी पानी बिजली के मुद्दों को लेकर किसान 11 फरवरी को बहल में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के खंड प्रधान मास्टर रामसिंह, कैप्टन इंद्राजसिंह दमकोरा, सुशील नांगल, सुमेर गोठड़ा, जयसिंह, सुरेंद्रसिंह, दयानंद सांगवान मौज्ूद थे।
लोहारू। लाल बहादुर शास्त्री पार्क में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते किसान नेता सुशील नांगल।