पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालगाड़ी चलाकर जांची पटरी, फिर चली गोरखधाम किसान एक्सप्रेस

मालगाड़ी चलाकर जांची पटरी, फिर चली गोरखधाम किसान एक्सप्रेस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरक्षणकी मांग को लेकर मय्यड़ में बैठे जाटों ने सरकार से हुई बातचीत के बाद रेलवे ट्रैक से पड़ाव उठा दिया। इससे दो दिन से प्रभावित रेल यातायात व्यवस्था बहाल हो गई है।

गौरतलब है कि आरक्षण की मांग को लेकर जाट शुक्रवार शाम को मय्यड़ में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। इससे भिवानी से हिसार की ओर जाने वाली ट्रेनों को अगले आदेश आने तक रेलवे ने रद्द कर दिया था। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से रेल से सफर करने वाले सभी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जाट अपनी मांगों को मनवाने के लिए रविवार दोपहर तक पटरी पर ही बैठे रहे हैं।

इसके बाद जैसे ही सरकार उनके नेताओं के बीच आरक्षण को लेकर बात बनी तो वह दोपहर 12 बजे ट्रैक से हट गए। इसकी बात की सूचना रेलवे को प्राप्त होते ही। उन्होंने भिवानी-हिसार रेल मार्ग को दोबारा ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए शुरू कर दिया।

ट्रेन के चलते ही खिल उठे यात्रियों के चेहरे

शुक्रवारशाम से ट्रेन का संचालन बंद होते ही यात्रियों के चेहरों पर मायूसी छा गई थी। वहीं अचानक ट्रेनों के बंद होने से बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन तक रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें रद्द ताे कई आंशिक रद्द रहीं। रविवार दोपहर जैसे ही यात्रियों को सूचना मिली कि भिवानी-हिसार रेल मार्ग को शुरू कर दिया गया है। तो उनके चेहरे खिल उठे और वह एक बार फिर ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रा करने के लिए पहुंच गए।

दोपहर बाद मिले सभी ट्रेनें दोबारा चलाने के निर्देश

स्टेशनअधीक्षक राधेश्याम मीणा ने बताया कि रेलवे द्वारा उन्हें रविवार की दोपहर ही सूचना मिली थी कि भिवानी-हिसार ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनों को वापस चालू कर दिया जाए। इसके बाद हिसार से डेढ़ बजे भिवानी के लिए एक माल गाड़ी को भेजकर ट्रैक की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद हिसार से यात्रियों के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस और भिवानी से हिसार के लिए किसान एक्सप्रैस को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि हिसार से जयपुर जाने वाली यात्री गाड़ी को आज भिवानी से ही चलाया जाएगा।

ट्रेन में यात्रा करने के लिए चढ़ते यात्री।

जाट आंदोलन खत्म होने के बाद दोबारा चली ट्रेन। यात्रा करने के लिए टिकट लेते यात्री।

खबरें और भी हैं...