गांव की सभी समस्याओं का जल्द ही कराया जाएगा समाधान: आर्य
बहल | नवनिर्वाचितजिला पार्षद अल्का आर्य ने कहा कि वे वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करवाएंगी। वार्ड की हर समस्याओं को गहराई से अध्ययन कर समाधान के लिए प्रशासनिक राजनैतिक तौर पर पूरा कराने का प्रयास होगा। वे रविवार को वार्ड के गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। अल्का आर्य ने चैहड़ खुर्द, नांगल, पाजू, बुढेड़ी, सोरडा कदीम, सोरडा जदीद, सिरसी, ढाणी सांगवान ढाणी इन्द्राज के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और पूरा करने का आश्वासन दिया।