पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में 20 मिनट तक अटकी रहीं 60 सवारियों की सांसें

बस में 20 मिनट तक अटकी रहीं 60 सवारियों की सांसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवकों के पीछा करने के बारे में परिचालक ने उसी समय विभाग के डीआई भीष्म को जानकारी दी तो उन्होंने बस को कैरू चौकी में ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान बस में मौजूद भास्कर संवाददाता ने इसकी जानकारी तोशाम थाना प्रभारी देशराज दहिया को जानकारी दी। उन्होंने एक हवलदार को कैरू के शिव चौक पर भेजने की बात कही। उसके समझाने के बाद चालक ने बहल के लिए बस फिर चला दी। उधर, रोडवेज जीएम उदयवीर दूहन ने कहा कि उन तक रविवार दोपहर तक यह मामला जानकारी में नहीं था। अब उन्हें सूचना मिल गई है। वे इस बस को अब रोजाना चेक करेंगे ताकि इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई कराई जा सके।

सुखबीर मोटू | भिवानी

कभीबस के आगे बाइक, कभी बस के पीछे। करीब चार किलोमीटर तक चले इस खेल में कई बार बस का संतुलन बिगड़ा, जिससे हादसा होता-होता बचा। बाइक सवार तीन बदमाश युवकों की कारस्तानी से शनिवार रात एक रोडवेज बस की 60 सवारियों की करीब 20 मिनट तक सांसें अटकी रही। तीनों युवक बस के परिचालक और चालक को मारने पर उतारू थे और बाइक पीछे लगाकर बस को रोकने का प्रयास कर रहे थे। उनसे पीछा छूटा तो बस में बैठे कुछ शराबियों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया और बस 15 मिनट और लेट हो गई। चालक और परिचालक ने बाद में मामले की सूचना कैरू पुलिस चौकी को दी।

भिवानी से बहल रूट के लिए हर रोज रात साढ़े सात बजे एक रोडवेज बस चलती है। शनिवार को यह बस अपने निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से चली ताकि गुड़गांव और दिल्ली में नौकरी करने वाले लोगों को भी इस आखिरी बस में जाने का माैका मिल सके। जब यह बस शहर के पुराने ओवरब्रिज के पास पहुंची तो कुछ शराबी किस्म के युवकों ने टिकट लेते हुए परिचालक को चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिचालक ने उन युवकों को कुछ नहीं कहा। इसी दौरान लोहानी और कैरू के युवकों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। एक युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर लोहानी बस स्टैंड पर बुलाया। मगर जब बस लोहानी के बस स्टैंड पर पहुंची तो उसके दोस्त उस समय तक नहीं पाए थे। इस पर उस युवक ने चालक और परिचालक से बस को पांच मिनट तक वहीं रोके रखने की धमकी दी। चालक ने मामले को बढ़ता देख बस को चलाया तो वह युवक परिचालक सतीश कुमार को धमकी देते हुए बस से कूद गया कि वह कल अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जान ले लेगा। जब यह बस लोहानी से कुछ ही दूर चली तो लोहान