पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहल के आर्य समाज मंिदर में जिम का किया उद्घाटन

बहल के आर्य समाज मंिदर में जिम का किया उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके आर्य समाज मंदिर में हिन्दी दिवस पर रविवार को हवन कर मातृभाषा के प्रति युवाओं को समर्पित होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि रवि महमिया थे। उन्होंने कहा कि युवाओं में मातृभाषा हिन्दी के प्रति प्रेमभाव तो हर हाल में होना चाहिए। मातृभाषा का लगाव अपने आप में एक गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा का कोई विरोध नहीं किया जाता बल्कि हिन्दी भाषा के लगाव में भी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इसके बाद महमिया ने आर्य समाज मंदिर में जिम का उद्घाटन किया और युवाओं से नशे व्यसनों से दूर रहकर शरीर को स्वस्थ बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान अशोक आर्य ने कहा कि शरीर को स्वस्थ बीमारी से दूर रखने के लिए हमें प्रतिदिन योग व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम की शुरुआत होने से यहां पर रोजाना आने वाले खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर धूप सिंह आर्य, रामअवतार आर्य, अशोक श्योराण, डाॅ. अजय श्योराण, कविता आर्य, सुनीता आर्य, प्रवक्ता बिमला आर्य, जयसिंह जांगड़ा, सुरेन्द्र कुमार जेई जयकुमार शर्मा आदि थे।

आर्य समाज मंदिर में जिम के उद्घाटन के पश्चात अयास करते खिलाड़ियों के साथ पं. रवि महमिया