पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार युवकों ने किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

चार युवकों ने किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | चैहड़कलां की एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने वालों में तीन युवक चैहड़ कलां तो एक चैहड़ खुर्द का है। इसके अलावा पीड़ित लड़की अनुसूचित जाति की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने खेत से रही थी। इसी दौरान चार युवक उसे बहला फुसलाकर साथ लगते खेत में ले गए। इसके बाद वहां उन युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और बेहाल हालात को देखकर घरवालों ने पीड़िता से पूछा तो उसने घरवालों को आपबीती बताई। थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने बताया कि पीडि़त लड़की के बयान पर पुलिस ने सोमवीर चैहड़ खुर्द चैहड़ कलां निवासी सोनू, रिंकू संजय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अनुसूचित जाति एक्ट पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच का जिम्मा महिला एएसआई प्रवीण को सौंपा है।