पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं को दिया रैली का निमंत्रण

दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं को दिया रैली का निमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदमें 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली प्रदेश का भविष्य तय करेगी। रैली स्वर्गीय देवीलाल की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। कार्यकर्ता इस रैली को तन, मन धन से कामयाब बनाएं। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कस्बे में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देवीलाल देश प्रदेश की सियासत में एक परिवर्तन के प्रतीक रहे। उन्होंने गरीब कमेरे वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो के पक्ष में मतदान करने को कहा। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, ओमप्रकाश चौबारला, जिलाध्यक्ष सुनील लांबा, पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा, विजयसिंह गोठड़ा, राजसिंह गागड़वास, पं. रवि महमिया मौजूद थे।