पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिधनोई गांव के सरकारी स्क्ूल में कंप्यूटर चोरी को लेकर पंचायत में लिया निर्णय

बिधनोई गांव के सरकारी स्क्ूल में कंप्यूटर चोरी को लेकर पंचायत में लिया निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी के आरोपी नहीं पकड़े तो मतदान नहीं

भास्कर न्यूज | बहल

बिधनोईके सरकारी स्कूल में कम्प्यूटर चोरी को लेकर रविवार को पंचायत हुई। इसमें यह फैसला लिया गया कि अगर पुलिस ने इस चोरी के आरोपियों को सात दिन में गिरफ्तार नहीं किया तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान नहीं करेंगे। आयोजित पंचायत में सात दिन में चोर को पकडऩे पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस पंचायत में ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में दो बार चोरी होने पर भी चोर का पकड़ में नहीं आना उनकी समझ से परे है। इसके लिए स्कूल प्रांगण में हुई बैठक की अध्यक्षता दुलीचंद श्योराण ने की और संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि सात दिन में चोरों को पकडऩे का आश्वासन को करीब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यह मामला जस का तस ही है। इसको लेकर सरपंच सोमवीर के नेतृत्व में ग्रामीण बहल थाना प्रभारी से बैठक कर चुके हैं।

23लोगों की कमेटी का किया गठन

इसबैठक में इस मामले को लेकर 23 लोगों की एक कमेटी गठित की जो आगामी कार्रवाई का निर्णय लेगी। इसके अलावा ग्रामीण सोमवार को डीएसपी लोहारू से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं होता है तो बुधवार को ग्रामीण एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि बिधनोई के सरकारी स्कूल में चार सितम्बर को ग्रामीणों ने स्कूल पर तालाबंदी कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सरपंच सोमवीर ने बताया कि पिछले साल भी स्कूल के कंप्यूटरों से सामान गायब हो गया था और उसकी शिकायत पुलिस चौकी चैहड़ कलां में दी थी। इसके बावजूद चोरी के इन दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है।