प्रेरकों ने की बैठक
बहल। नईअनाज मंडी में रविवार को खंड के प्रेरकों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार ने की और मुख्यवक्ता भिवानी से आए प्रवीण कुमार थे। इसके अलावा कैरू खंड से ईश्वर भारद्वाज भी यहां मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा प्रेरक शिक्षक संघ के सदस्य पिछले महीने पंचकूला शिक्षा सदन में 10 दिन तक धरने पर बैठे। मगर उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को उनकी बात माननी होगी। इस अवसर पर सुरेश कुमार, बलवेंद्र पूनिया, आशा पूनिया, नरेश कुमार, विक्रम सिरसी, हंसावाली मौजूद थे।