पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 105 समाजसेवियों को किया सम्मानित

105 समाजसेवियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाणी माहू स्कूल की अध्यापिका सुरेश कुमारी को सम्मानित करते पूर्व विधायक शशी रजंन परमार, ओेमप्रकाश बहलवाला अन्य।

भास्कर न्यूज | भिवानी

आनन्दकला मंच एवं शोध संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस पर रविवार को ‘हिन्दी सेवी रामनिवास शर्मा अभिनंदन ग्रंथ’ का लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिले में समाजसेवा करने वाले शिक्षकों और अन्य 105 लोगों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दादरी के आदर्श पब्लिक स्कूल में किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक शशी रंजन परमार और ओमप्रकाश बहलवाला मुख्यातिथि थे। यह जानकारी आनन्द कला मंच एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यहां कवि सम्मेलन भी किया गया। इसमें कई राष्ट्रीय हरियाणवी कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बजवाई। इनमें मुख्य रूप से मुज्जफरनगर के कवि ओमपाल सिंह निडर, डॉ. कीर्तिवर्धन अग्रवाल, जयपुर से राजकुमार भार्मा, डॉ. तेजिंद्र , प्रद्युमन भल्ला कैथल, रामअवतार सोनी, रमाकांत सोनी के अलावा स्थानीय कवि विजेंद्र गाफिल, ज्ञानेन्द्र तेवतिया, रोहतान सिंह, डॉ. मनोज भारत, विकास यश कीर्ति, अनिल भामा वत्स, सुनीता आनंद आदि थे।