- Hindi News
- प्रदेश के लोग इस बार इनेलो को सौंपेंगे सत्ता: बड़वा
प्रदेश के लोग इस बार इनेलो को सौंपेंगे सत्ता: बड़वा
मोदीकी लहर का बुखार लोगों के दिलों दिमाग से उतरने लगा है। वहीं कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग इनेलो को प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। यह बात लोहारू से इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा ने कही। वे गुरुवार को बुढेड़ी, नांगल, पाजू, ढाणी नेतराम आदि गांवों में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मात्र 100 दिनों के कार्यकाल में केन्द्र सरकार जनता से किए वायदों पर खरी नहीं उतरी। इसी कारण भाजपा को हाल ही में हुए उपचुनावों में सही आइना देख लिया है। उनके साथ देवेन्द्र नकीपुर, युवा प्रदेश सचिव वजीर मान, नरेंद्र आर्य, सिवानी के युवा प्रधान गौरव चौधरी, जयसिंह पातवान, चतर सिंह फौजी, वेदपाल चैहडिय़ा, श्यामसुंदर रांगी, सुरेंद्र बुढेड़ी, अरुण वजीर खरकड़ी, गजेंद्र नकीपुर, महीपाल सरपंच, सुरेश शर्मा आदि थे।
बहल। गांव बुढ़ेडी में ग्रामीणों से बातचीत करते इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा।