- Hindi News
- कांग्रेस भाजपा ने लोगों को धोखा दिया: बड़वा
कांग्रेस भाजपा ने लोगों को धोखा दिया: बड़वा
इनेलोप्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा ने कांग्रेस भाजपा को धोखेबाज बताते हुए कहा कि इनसे लोगों के हितों की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। लोगों का भला केवल इनेलो ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज जो भी कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित हैं वे स्व. देवीलाल ने या फिर ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल में शुरू की थी। इन योजनाओं में स्टूडेंट बस पास योजना हो या फिर वृद्धा पेंशन। मंढोली तलवानी बिधवान में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास कांग्रेस भाजपा से छुटकारा पाने का मौका है। इस दौरान उन्होंने लोगों को 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली का भी न्यौता दिया। इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र सूरा, प्रकाश पंवार, सुरेश शर्मा, सतबीर गरबा महीपाल सहित अन्य मौजूद रहे।