- Hindi News
- विद्या ग्राम के विद्यार्थी हुए नासा के लिए रवाना
विद्या ग्राम के विद्यार्थी हुए नासा के लिए रवाना
बहल | बीआरसीएमपब्लिक स्कूल विद्या ग्राम के विद्यार्थी बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए नासा रवाना हुए। इन विद्यार्थियों का नेतृत्व उपप्राचार्य निशि राणा कर रही हैं। यह जानकारी प्राचार्य प्रवीण मस्ता ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए नासा का दौरा कर रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा, कैनेडी स्पेस सेंटर के बारे में जानकारी दी जाएगी। संस्थान के निदेशक डाॅ. एसके सिन्हा ने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान हर विद्यार्थी की अहम जरूरत है।