मारपीट करने वालों पर केस दर्ज
बहल | ओबराके अंग्रेजी शराब ठेकेदार ढाणी सुरजा निवासी कृष्ण का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई है। यह मामला गुरुवार रात का है। पुलिस ने इस मामले में कृष्ण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में ठेकेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह ओबरा स्थित अपने अंग्रेजी शराब के ठेके पर था। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक बोलेरो गाड़ी ठेके के आगे आकर रुकी। उस गाड़ी से पांच छह युवक उतरे और दुकान में घुस आए। उनमें से नवीन अजय तथा विनोद निवासी बारवास को वह पहचानता है। कृष्ण ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और बाद में उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया। कृष्ण की मानें तो उन युवकों ने रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की और मौका पाकर खरकड़ी के पास उसे फेंककर चले गए। जांच अधिकारी एएसआई राजवीर सिंह सैनी ने बताया कि ठेकेदार कृष्ण के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।